गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में चीनी और नमक की कमी हो जाती है। इसके लिए ORS घोल पिएं। नींबू पानी, छाछ, लस्सी आदि का सेवन कर सकते हैं।
गर्मी में रोजाना आठ से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी का टेस्ट बढ़ाने के लिए जलजीरा, नींबू, पुदीने के पत्ते आदि चीजें मिला सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए ताजे फलों का सेवन करें। इनमें पानी प्रचुर मात्रा में रहता है। इसके लिए संतरा, खरबूज, तरबूज, नींबू, आम और खीरा का सेवन करें।
गर्मी में तापमान बढ़ने से बासी भोजन में बैक्टीरिया पनपने लगता है। इसके लिए बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।
हाई प्रोटीन रिच फूड देर से पचता है। आसान शब्दों में कहें तो जिन खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की अधिकता होती है। वे देर से पचते हैं। गर्मी में इनके सेवन से बचें।
गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो शराब, चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। इनमें शुगर प्रचुर मात्रा में होती है। इनसे शरीर में पानी की कमी होती है।