खराब लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी गलतियां करने की वजह से कुछ लोगों का सही से पेट साफ नहीं हो पाता है। इसका असर ओवरऑल हेल्थ पर देखने को मिलता है।
रोजाना अच्छे से पेट साफ न होने की वजह से कब्ज और बदहजमी की परेशानी होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि डाइट को हेल्दी बनाने की कोशिश करें।
जिन लोगों का सुबह पेट साफ नहीं होता है उन्हें रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना चाहिए। इसके साथ आप एक फायदेमंद चूर्ण भी खा सकते हैं।
रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण खाएं। ये चूर्ण आप खाना खाने के 40 मिनट बाद खा सकते हैं। रोजाना एक चम्मच चूर्ण खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त बन जाएगा।
रोजाना रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण खाएं। एक बात का ध्यान रखें कि चूर्ण के साथ ठंडा पानी पीने का कोई फायदा नहीं होगा।
भोजन करने के दौरान पानी की जगह छाछ पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि छाछ पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त बनता है और हाजमा अच्छा होता है।
डॉक्टर का कहना है कि खाने के साथ आपको भरपूर मात्रा में सलाद खाना चाहिए। सलाद में आप गाजर, टमाटर, चुकंदर और खीरा खा सकते हैं।
यदि आपका पेट साफ नहीं होता है तो रोजाना पपीता जरूर खाएं। इसके अलावा रात के समय देर तक जगना बंद कर दें। इससे गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।
पेट संबंधित परेशानियों से बचने के लिए रात के समय त्रिफला चूर्ण खाएं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ