अंगूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आज हम जानेंगे कि काला या हरा, कौन-सा अंगूर सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है?
अंगूर एक लोकप्रिय फल है, जिसका सेवन दुनिया भर में सभी उम्र के लोग चाव से खाते है। स्वाद में मीठा और खट्टा होने की वजह से अंगूर काफी टेस्ट भी लगता है।
अंगूर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी दूर होती है। बाजार में काले और हरे दो प्रकार के अंगूर दिखते है।
अंगूरों में नेचुरल शुगर होता है। काले अंगूरों में फाइबर की मात्रा दूसरे अंगूरो के मुकाबले ब्लड शुगर लेवल को प्रभावी ढंग से कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
काले अंगूरों में हरे और अन्य अंगूरों की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती हैं। यह दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
रेसवेराट्रॉल की मात्रा काले अंगूर में अन्य अंगूरों से अधिक होती है। यह आपके ब्लड वेसल्स के कार्य में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल कम करके दिल की सेहत का भी ध्यान रखता है।
पॉलीफेनोल्स की मात्रा भी काले अंगूर में अधिक होती है। पॉलीफेनोल्स संभावित रूप से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों में योगदान करते है। यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी कम करते है।
काले अंगूर में अन्य अंगूरों के मुकाबले विटामिन सी और विटामिन के जैसे कुछ पोषक तत्वों का स्तर थोड़ा अधिक होता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ