लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती ही जा रही है। मोटापे के कारण शरीर में चर्बी और तरह-तरह की बीमारियां भी जन्म लेती है।
शरीर के वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते है, लेकिन इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय का सहारा लें सकते है।
पतले होने के लिए आपको रात में कुछ चीजों का सेवन करना होगा और फिर जल्द ही आपको एक परफेक्ट फिगर मिल सकता है।
रात के खाने से टोफू का सेवन करें क्योंकि टोफू में प्रोटीन पाया जाता है, जो वजन कम करने के साथ ही मांसपेशियों को मजबूत रखता है।
वजन कम करने के लिए आप रात में सलाद का भी सेवन कर सकते है। सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है।
पतले होने के लिए उबली सब्जियों का सेवन भी कारगर होता है। उबली सब्जी को रात में खाएं। इसके लिए पालक और ब्रोकली का सेवन कर सकते है।
दही एक लो कैलोरी फूड है। इसको खाने से पेट दुरुस्त रहता है इसके साथ ही दही को रात में खाने से वजन भी कम होता है।