हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है। नींद की कमी से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोगों को तनाव को तनाव का सामना करना पड़ता है। इस वजह से भी नींद प्रभावित होती है और वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है।
ऐसे में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से सुकून की नींद आएगी। इनका सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है।
पपीते में विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है और नींद बेहतर आती है।
केले में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।
बादाम भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो नींद की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने से माइंड रिलैक्स रहता है।
बेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से स्ट्रेस से रिलीफ मिलता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
सुकून की नींद के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM