लिवर को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Prakhar Pandey03, Jun 2024 07:16 PMnaidunia.com

लिवर है महत्वपूर्ण

लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो खाना पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करता है और साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है।

शरीर की सबसे बड़ी ग्लैंड

लिवर शरीर की सबसे बड़ी ग्लैंड है, यह ब्लड को शुद्ध करता है और साथ ही संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। ऐसे में लिवर को दुरुस्त करने के लिए कुछ चीजों का सेवन जरूरी है।

बदलती लाइफस्टाइल

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव के चलते लिवर को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसलिए डाइट में कुछ विशेष चीजों को शामिल कर लिवर को दुरुस्त रख सकते हैं।

बेरीज हैं लिवर के लिए बहुत फायदेमंद

लिवर के लिए बेरीज बहुत फायदेमंद होती हैं, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

लिवर को रखती हैं सुरक्षित

बेरीज लिवर को सुरक्षित रखती हैं और साथ ही लिवर में होने वाली सूजन को भी कम करती हैं। फैटी लिवर की समस्या में भी बेरीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

हल्दी रखती है लिवर को स्वस्थ

हल्दी में पाए जाने वाले तत्व लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं, इसमें पाए जाने वाले गुण आंतरिक रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

ब्रोकली, स्प्राउट्स का सेवन

ब्रोकली और स्प्राउट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो लिवर को दुरुस्त रखती हैं। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

ग्रीन टी का सेवन

लिवर के लिए ग्रीन टी भी बहुत लाभकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को मजबूती प्रदान करते हैं।

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए इन चीजों का सेवन करना चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

रोजाना अदरक की चाय पीने से क्‍या होता है?