पित्त की थैली में पथरी हो तो क्या खाना चाहिए?


By Arbaaj19, Oct 2024 04:22 PMnaidunia.com

पित्त की थैली में पथरी होने पर काफी दर्द होता है। इसके मरीजों को खानपान का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि क्या खाना चाहिए।

सही डाइट है जरूरी

पित्त की थैली में पथरी गलत खानपान और बाहर का तला-भुना खाने की वजह से होती है। इसलिए सही डाइट जरूरी है।

ब्राउन राइस खाएं

पित्त की थैली में पथरी होने पर ब्राउन राइस का चावल खाना चाहिए। ब्राउन राइस खाना इस समस्या में फायदेमंद होता है।

पत्तेदार सब्जियां खाएं

पित्त की थैली में पथरी होने पर डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। पत्तेदार सब्जियां पथरी में लाभकारी होती है।

फाइबर वाली चीजें खाएं

पित्त की थैली में पथरी होने पर खानपान में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। फाइबर पथरी में फायदेमंद होता है।

हेल्दी फैट्स

पथरी के मरीजों को हेल्दी फैट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल और फिश ऑयल का सेवन कर सकते है।

ये चीजें न खाएं

पित्त की थैली में पथरी होने पर कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए जैसे कि- तली-भुनी चीजें और बीज वाली चीजें

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चाय के साथ इन 4 चीजों का खाना है खतरनाक