डेंगू जल्दी ठीक करने के लिए क्या खाएं? जानें


By Sahil11, Nov 2023 06:33 PMnaidunia.com

डेंगू का बुखार

एडीज मच्छर के काटने से डेंगू का बुखार फैलता है। इस बीमारी में शरीर की प्लेटलेट्स गिरनी शुरू हो जाती है। इन दिनों में डेंगू के मामले ज्यादा सामने आते हैं।

डाइट का ध्यान

डेंगू के मरीजों को अपनी डाइट का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। आज बात कर रहे हैं कि डेंगू को जल्दी ठीक करने के लिए किन चीजों का सेवन करना सही होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

डेंगू का बुखार बॉडी को कमजोर बना देता है। शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए डेंगू के मरीज हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

दलिया

डेंगू से पीड़ित लोगों को रिकवरी के लिए दलिया खाना चाहिए। दरअसल, दलिया पचाने में आसान होता है और इसे खाने से शरीर को भी हल्का महसूस होगा।

ब्रोकली

डेंगू को जल्द ठीक करने के लिए आप डाइट में ब्रोकली को भी शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली की मदद से ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है।

नारियल पानी

डेंगू के मरीजों को डॉक्टर भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है।

बकरी का दूध

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए बकरी का दूध भी पिया जाता है। डेंगू के मरीज को बकरी का दूध पिलाने से रिकवर होने में मदद मिलती है।

तुलसी की चाय

डेंगू के मरीज को चाय पिला रहे हैं तो कोशिश करें कि उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें। यह चाय फास्ट रिकवरी में मरीज की मदद करेगी।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बादाम किसे नहीं खाना चाहिए? जानें