गर्मियों में हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खाएं?


By Arbaaj17, Apr 2025 10:23 AMnaidunia.com

गर्मियों में हड्डियां मजबूत रखने के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मियों में हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खाएं?

हड्डियां मजबूत करने वाली चीजें

गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे कुछ फूड्स है, जिनकी तासीर ठंडी और कैल्शियम भरपूर होता है।

खीरा खाएं

गर्मियों में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना खीरा खाना चाहिए। खीरे में भरपूर कैल्शियम होता है। साथ ही, तासीर ठंडी होती है।

टमाटर खाएं

टमाटर में कैल्शियम कम पाया जाता है, लेकिन इसमें मिनरल्स काफी होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

दही खाएं

गर्मी में दही का सेवन करना पेट के लिए अच्छा होता है। लेकिन इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

तरबूज खाएं

पानी से भरपूर इस फल में विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

बादाम खाएं

गर्मियों में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बादाम का भी सेवन किया जा सकता है। लेकिन बादाम को भिगोकर खाना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह खाली पेट चबा लें यह पत्ता, दूर हो जाएंगी ये बीमारियां