माइग्रेन के दर्द से बचने के लिए खानपान का खास ध्यान रखना होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस समस्या का सामना करने वालों को हेल्दी चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।
माइग्रेन के दर्द से बचना चाहते हैं तो सेब, केला, ब्रोकली, पालक और गाजर जैसे ताजा फल-सब्जियों को खाना शुरू कर दें।
जई और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज खाने से माइग्रेन का दर्द कम हो सकता है। इसके अलावा, अन्य हेल्दी चीजों का सेवन करना भी जरूरी है।
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डॉक्टर बताते हैं कि डिहाइड्रेशन के कारण भी माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है।
माइग्रेन की समस्या का सामना करने वालों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
जंक फूड, फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड खाने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन अनहेल्दी चीजों से परहेज करें।
चॉकलेट का अधिक सेवन करने से माइग्रेन की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। इससे खुद का बचाव करना है तो चॉकलेट खाना बंद कर दें।
माइग्रेन के दर्द से बचना चाहते हैं तो खाने का समय निर्धारित कर लें। अनियमित समय पर खाना खाने से माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है।
माइग्रेन की समस्या से बचना चाहते हैं तो कुछ चीजों को खाएं और कुछ से परहेज करें। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ