हड्डियों में फंसे यूरिक एसिड को निकालने के लिए क्या खाएं?


By Arbaaj24, Feb 2025 02:13 PMnaidunia.com

शरीर से गंदे यूरिक एसिड को निकालने के लिए कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि क्या खाने से यूरिक एसिड निकलता है।

हड्डियों में यूरिक एसिड

खाने-पीने वाली चीजों में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर यूरिक एसिड को बढ़ता है। यूरिक एसिड हाई होने पर हड्डियों में जाकर जम जाता है।

केला खाएं

हड्डियों में फंसे यूरिक एसिड को निकालने के लिए डाइट में केला शामिल करना चाहिए। केले में विटामिन-सी पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करता है।

सेब खाएं

यूरिक एसिड को हड्डियों से निकलने के लिए सेब खाना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है।

खट्टे फल खाएं

हड्डियों में फंसे यूरिक एसिड को निकालने के लिए खट्टे फलों का सेवन भी किया जा सकता है। खट्टे फल नेचुरल रूप से यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

कॉफी का सेवन करें

यूरिक एसिड के मरीजों को कॉफी का सेवन भी करना चाहिए। कॉफी पीने से हड्डियों में जमा यूरिक एसिड टूटता है, जिससे शरीर के बाहर निकलता है।

अजवाइन का सेवन करें

यूरिक एसिड का लेवल कम करने और कंट्रोल रखने के लिए अजवाइन का सेवन भी किया जा सकता है। इसके लिए आप अजवाइन का पानी पिएं।

इन चीजों को खाने से यूरिक एसिड कम होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बीमारियों का दुश्मन है यह पौधा, बवासीर से लेकर डायबिटीज तक में राहत