सौंफ का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि सौंफ के साथ क्या खाने से पेट साफ होता है?
अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्या होती है। खासकर, लोगों को सुबह मल त्याग करने में काफी परेशानी होती है यानी पेट ठीक से साफ नहीं होता है।
सौंफ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, सौंफ का सेवन पेट को साफ करने में लाभकारी होता है।
अक्सर आपने देखा होगा कि खाने के बाद लोगों को सौंफ और मिश्री का मिश्रण दिया जाता है। यह पेट में गैस बनने से रोकता है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए रोजाना खाना खाने के तुरंत बाद 1 चम्मच सौंफ और मिश्री का सेवन मुंह में डालकर चबाएं।
अगर आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करते हैं, तो सुबह पेट साफ करने में काफी आसानी होगी और दिनभर पेट की समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगी।
इसका मिश्रण पेट को इसलिए साफ करता है, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही, इसकी तासीर भी ठंडी होती है।