कुछ बच्चे कितना भी खाना खा ले, लेकिन फिर भी उनके शरीर का वजन नहीं बढ़ता है, जोकि माता-पिता के लिए चिंताजनक होता है।
माता-पिता अपने दुबले पतले बच्चों की डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें। आइए जानते हैं कि बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?
दुबले पतले बच्चों की डाइट में अंडा शामिल करना चाहिए। अंडा में हाई कैलोरी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है, जो वजन को तेजी से बढ़ता है।
दुबले पतले बच्चों को केला खिलाना चाहिए, क्योंकि केला में प्रोटीन और हाई कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को बढ़ाता है।
शरीर के वजन को बढ़ाने के लिए बच्चों को एवोकाडो खिलाना चाहिए। अगर बच्चे एवोकाडो खाएं, तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
दाल पोषक तत्व से भरपूर होता है। बच्चों की डेली डाइट में मूंग और अरहर की दाल खिलानी चाहिए। इन दोनों दालों को खाने से वजन बढ़ सकता है।
जिन बच्चों का वजन नहीं बढ़ता उनको देसी घी खिलाना चाहिए। देसी घी को चावल या खिचड़ी में मिलाकर बच्चों को खिलाएं।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ