धन लाभ के लिए किचन में क्या रखना चाहिए?


By Sahil11, Jan 2024 12:35 PMnaidunia.com

किचन के लिए वास्तु

वास्तु शास्त्र में किचन को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। रसोईघर से जुड़ी गलतियों का बुरा असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है।

रसोई घर में क्या रखें?

किचन में कुछ शुभ चीजें रखने का सकारात्मक असर हमारे जीवन पर पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कि किन शुभ चीजों को रसोई घर में रखना चाहिए।

किचन में रखें हल्दी

हल्दी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पूजा और शुभ कार्यों में भी इसका इस्तेमाल होता है और रसोई घर में भी हल्दी को हमेशा रखना चाहिए।

धन लाभ का बनेगा योग

मान्यता है कि रसोई घर में हल्दी रखने से धन लाभ के मार्ग खुल जाते हैं। इस वजह से वास्तु शास्त्र में हल्दी को किचन में रखने की सलाह दी गई है।

पीतल और तांबे के बर्तन

रखें सभी की किचन में बर्तन जरूर होते हैं। गौर करने की बात है कि पीतल, स्टील और तांबे के बर्तनों को हमेशा रसोई की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

इस तरह रखें किचन का सामान

वास्तु दोष से बचने के लिए किचन के सामान को नियमों के तहत रखना चाहिए। बिजली के उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

घर की सुख-समृद्धि कायम रखने के लिए किचन के सामने शौचालय न बनाएं। इतना ही नहीं, शौचालय के नीचे या ऊपर भी रसोई घर नहीं होना चाहिए।

रसोई में रखें ये पौधे

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए रसोई में कुछ शुभ पौधों को भी आप रख सकते हैं। इसमें तुलसी और एलोवेरा का पौधा शामिल है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

राहु-केतु का नहीं छूट रहा साया, अपनाएं ये 5 चमत्कारी उपाय