शॉपिंग करना सभी को पसंद होता है। कुछ लोग नए कपड़े खरीद लेते हैं, लेकिन इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों से अनजान होते हैं।
ज्यादातर लोग नए कपड़े खरीदने के बाद बगैर धोए ही पहन लेते हैं। ऐसा करना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
दुकान में मौजूद कपड़ों को कई लोग छूते हैं, जिसकी वजह से इनमें जर्म्स भी होते हैं। कपड़ों में मौजूद जर्म्स आपको बीमार भी कर सकते हैं।
दरअसल, ज्यादातर लोग मॉल में कपड़ों को ट्राई भी करते हैं। ऐसे में आप उसी ड्रेस को खरीदकर लाते हैं, जो बगैर धोएं पहनने पर इंफेक्शन का कारण बनता है।
आपको भी पता होगा कि कपड़ों की पैकिंग में केमिकल का प्रयोग किया जाता है। इसकी वजह से आपको स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
आपको भी पता होगा कि कपड़ों की पैकिंग में केमिकल का प्रयोग किया जाता है। इसकी वजह से आपको स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों को नए कपड़े पहनने के बाद स्किन रैशेज की परेशानी होती है। ऐसा रंगीन कपड़ों के सिंथेटिक रंग की वजह से होता है।
हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप न्यू ड्रेस को पहनने से पहले एक बार अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आप कई बीमारियों के संक्रमण से बच पाएंगे।
कपड़े धोने के बाद आप इन्हें सैनिटाइज भी कर सकते हैं। इसकी मदद से कपड़ों में मौजूद तमाम जर्म्स खत्म हो जाएंगे।