विटामिन ई का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इन चीजों के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है।
विटामिन ई की कैप्सूल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा को मॉइश्चराइज और डार्क स्पॉट कम करने में मदद मिल सकती है।
विटामिन ई और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से त्वचा को टोन और मॉइश्चराइज करने में मदद मिल सकती है।
विटामिन ई में नारियल तेल मिलाकर रात के समय लगाने से झुर्रियों की समस्या कम करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है।
शहद और विटामिन ई को मिक्स कर लगाने से त्वचा को हाइड्रेट रखने और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, डल स्किन की समस्या भी दूर हो सकती है।
विटामिन ई और हल्दी को मिक्स कर लगाने से चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको विटामिन ई कैप्सूल से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
विटामिन ई को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है, इससे स्किन को कोमल रखने के साथ ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिलती है।
चेहरे को साफ करने के लिए विटामिन ई में इन चीजों को मिला सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com