शनि देव को क्या लगाएं भोग?


By Shivansh Shekhar28, Feb 2024 02:30 PMnaidunia.com

देवी-देवताओं की पूजा

हिन्दू धर्म में कई देवी देवताओं की पूजा की जाती है। पूजा करने के लिए कई नियमों का पालन भी करना जरूरी होता है। चाहे भोग लगाने हो या बैठने से लेकर आरती तक।

भोग का विशेष ध्यान

सनातन धर्म में देवी देवताओं की पूजा करते समय भोग लगाने का विशेष महत्व होता है। आइए उन नियमों के बारे में हम आपको बताते हैं।

प्रिय चीजों का भोग

पूजा के दौरान सभी देवी देवताओं को अलग अलग तरह का भोग लगाने का नियम है। सभी भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है।

शनि देव की पूजा

ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि की पूजा करने और उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाने से वो काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं।

क्या लगाएं भोग?

कुछ लोग शनि देव की पूजा करते समय यह कंफ्यूज हो जाते हैं कि भोग में उन्हें क्या चीजें अर्पित करें। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।

इन चीजों का लगाएं

भोग शनि देव की पूजा करते समय भोग में आप गुड़, काली उड़द दाल की खिचड़ी, काले तिल से बनी चीजें, मीठी पूड़ी, गुलाब जामुन आदि भोग में लगा सकते हैं।

शुद्ध होना जरूरी

शनि देव का भोग लगाते समय इस बात का ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि भोग शुद्ध और सात्विक है। साथ ही लहसुन प्याज आदि चीजों का परहेज करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुरु के गोचर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य