दीपों का त्योहार यानी दिवाली आज 12 नवंबर को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन देवी-देवताओं की पूजा होती है। ऐसे में उनकी पसंद की चीजों को अर्पित करते हैं।
दिवाली के दिन घर में मां लक्ष्मी का आगमन बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है कि इस दिन मां लक्ष्मी को क्या-क्या अर्पित कर सकते है।
दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल अर्पित करें। लाल पुष्प धन की देवी को काफी प्रिय होता है, इसलिए उनको प्रसन्न करने के लिए लाल पुष्प को अर्पित करना चाहिए।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अष्टगंध से तिलक लगाएं। धन की देवी मां लक्ष्मी को अष्टगंध काफी पसंद है।
दिवाली पूजा में आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बताशे को अर्पित कर सकते है। बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है।
मां लक्ष्मी को पान भी काफी प्रिय माना जाता है। ऐसे में दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को मीठा पान अर्पित कर सकते है।