पैसों के लेन-देन में ध्यान रखें ये बातें, बरसेगा धन


By Prakhar Pandey04, Jun 2024 01:42 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, इसमें बताए गए नियमों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पैसों का लेन-देन

वास्तु में पैसों के लेन-देन के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनको अपनाने से धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक रूप से तरक्की होती है।

कब करें लेन-देन

पैसों का लेन-देन कभी भी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से धन हानि का सामना करना पड़ता है।

ब्रह्मा मुहूर्त में न करें लेन-देन

वहीं ब्रह्मा मुहूर्त में लेन-देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के नियमों के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है।

नहीं टिकता है पैसा

वास्तु के अनुसार, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय माता लक्ष्मी के विचरण का समय होता है। ऐसे में इस समय में पैसों का लेन-देन करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

माता लक्ष्मी होती हैं नाराज

इस समय पर पैसों का लेन-देन करने पर माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। माता लक्ष्मी के नाराज होने से पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है।

क्या है सही समय?

वास्तु के अनुसार, पैसों का लेन-देन सही करने का सही समय सूर्योदय के बाद का और सूर्यास्त से पहले का समय माना गया है।

पैसों के लेन-देन के समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शाम में पूजा करने का सही समय क्या है?