गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और आशीर्वाद की कामना की जाती है।
बहुत से लोग इस दिन व्रत का पालन करते हैं। गुरुवार के दिन व्रत का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इस दिन व्रत का पालन करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन नियमों को नजरअंदाज करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
गुरुवार के दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को केले के पेड़ पर जल जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
वहीं, गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है। केले का सेवन करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
गुरुवार के दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, इस दिन व्रती को कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए।
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए, इस दिन पीली चीजों का दान करें। ऐसा करने से श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गुरुवार के दिन व्रत का पालन करते वक्त इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com