कपूर का दहन करने पर क्या होगा?


By Ayushi Singh12, Mar 2025 12:20 PMnaidunia.com

होलिका दहन के दिन कपूर से जुड़े कुछ उपायों को करने से तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि कपूर का दहन करने पर क्या होगा-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

होलिका की अग्नि में कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मिलती है मानसिक शांति

धार्मिक मानयताओं के अनुसार, कपूर की सुगंध वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मानसिक शांति मिलती है और इससे तनाव भी दूर होता है।

जीवाणु होते हैं नष्ट

होलिका की अगन में कपूर जलाने से वातावरण में मौजूद हानिकारक सूक्षम जीवाणु नष्ट होते हैं, जिससे वायु शुद्ध होती है।

माना जाता है शुभ

होलिका की अगन में कपूर का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है और यही कारण है कि इसे हवन, पूजा-पाठ और आरती में प्रयोग किया जाता है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

होलिका की अग्नि में कपूर डालने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे जीवन में चली रही समस्या दूर होती है।

मन को मिलती है शांति

होलिका दहन के दिन लौंग और कपूर जलाने से मन को शांति मिलती है। साथ ही, इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

इन कारणों से कपूर का दहन करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

होली के दिन कौन से टोटके करने चाहिए?