सेब का सिरका और शहद दोनों चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई अन्य गुणों का भंडार होती हैं। इन दोनों के मिश्रण से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
आज हम आपको सेब का सिरका और शहद मिलाकर जूस पीने के फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
आजकल लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आप शहद और सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
आजकल ब्लड प्रेशर यानी बीपी की समस्या भी बेहद आम है। इसके लिए सेब के सिरके और शहद पिएं। इसमें पोटैशियम होता है, जो कारगर साबित हो सकता है।
सेब का सिरका और शहद गट हेल्थ को बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इसमें पेट की परेशानियां दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं।
सेब के सिरके को एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुणों का भंडार माना जाता है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा पर गजब का निखार आ सकता है।
सेब के सिरके का सेवन आप अपने इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं। यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो इसके साथ शहद मिलाकर पिएं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।