होंठ के रंग आपकी हेल्थ के बारे में बताते हैं। अक्सर लोग होंठ के रंग को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन रंग से कई बीमारियों के बारे में पता चलता है।
होठ का रंग हर समय एक जैसा नहीं होता है। होंठ के रंग कई समस्याओं की ओर इशारा करते है। आइए कुछ रंगों के संकेत जानते है।
अगर आपके होंठ का रंग काला या हल्का भूरा हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आप धूम्रपान करते हैं। सिगरेट पीने से होंठ का रंग काला पड़ जाता है।
अगर होंठ का रंग हल्का जामुनी सा दिख रहा हैं, तो ऐसा ज्यादा ठंड के कारण होता है। साथ ही, खराब ब्लड सर्कुलेशन और दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण भी होता है।
होंठ का रंग सफेद होना शरीर में खून की कमी का संकेत माना जाता है। इसके अलावा, विटामिन्स की कमी होने पर भी होंठ सफेद होते है।
स्वस्थ होंठों का रंग गुलाबी होता है। गुलाबी रंग के होंठ सब कुछ सामान्य होने का बताते हैं। बता हैं कि सही रक्त संचार के कारण होंठ गुलाबी रंग का दिखता है।
अगर आपके होंठ गुलाबी नहीं हैं, तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। दरअसल, होंठ के रंग बीमारियों की ओर संकेत करते हैं।