हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व है। इसकी पूजा करने से जीवन के सारे कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि जो इंसान पीपल के पेड़ की रक्षा करता है उसके जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
पीपल में देवता और पितरों का वास होता है। इस पौधे को लगाकर जल देने पर पितरों को वह जल पहुंचता है। इस वृक्ष पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी का आधिपत्य है।
पीपल की पूजा के लिए शनिवार का दिन उत्तम होता है और इस दिन पीपल के पेड़ को लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
पीपल के पेड़ को घर से दूर पर लगाना चाहिए या घर के पीछे लगाना चाहिए। इसकी परछाई से घर में नकारात्मकता आती है। घर में अशांति जैसा माहौल हो जाता है।
पीपल के पेड़ को घर पर लगाना अशुभ माना जाता है। घर के सामने पीपल का पेड़ होने से निर्धनता आती है। इसके साथ ही, इसे घर से कहीं दूर पर लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, जिस घर पर पीपल वृक्ष होता है या इसकी छाया पड़ती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है। इसलिए इस पेड़ को घर के पीछे लगाना चाहिए।
जो व्यक्ति पीपल की सेवा करते हैं उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही पीपल के पेड़ में पितरों और तीर्थों का निवास भी होता है। इसकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
पीपल का पेड़ कब और कहां लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM