शनिदेव कब शक्तिशाली होते हैं?  


By Prakhar Pandey03, Jun 2024 04:01 PMnaidunia.com

शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होती है। इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। कर्मफलदाता और दंडाधिकारी शनि देव इस समय अधिक शक्तिशाली हो चुके हैं,  इस समय आप जैसा कर्म करेंगे, शनि देव उसके अनुसार आपको तुरंत उसका फल देंगे।

शनि जयंती कब है

इस साल शनि जयंती 6 जून गुरुवार के दिन है। इस दिन शनि देव की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शनि देव कर्म फल दाता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव कर्म फल दाता हैं। शनि देव कर्म के हिसाब से फल देते हैं, शनि देव न्याय के देवता है और सबसे धीमी चाल चलते हैं।

शनि के अशुभ होने पर

व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण सबसे खतरनाक होता है। इसमें व्यक्ति को अपना ख्याल रखना चाहिए।

शनि देव कब नाराज रहते हैं?

शनि की ढैय्या लगने से भी व्यक्ति को समस्या होती है,दूसरों को देखकर जलने वाले, चोरी करने वाले, जरूरतमंदों की सहायता न करने वालों से भी शनि देव नाराज रहते हैं।

इन राशियों को विशेष लाभ

शनि देव इस समय फुल पावर में हैं और कई राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएंगे। इस समय शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी है। मकर, वृषभ,तुला इन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा

शनि देव का प्रभावशाली मंत्र

शनि देव का प्रभावशाली मंत्र यह है- ''ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।''

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

शनिदेव कब शक्तिशाली होते हैं? धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंदिर से नेगेटिविटी हटाने के लिए करें ये उपाय