नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामना भी पूर्ण करते हैं। इस दिन सांप के जोड़ों को देखना भी शुभ माना जाता हैं। आइए जानते हैं कि 2024 में नाग पंचमी कब है-
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 09 अगस्त को मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट पर होगी।
नागपंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन नाग देवता को जल में दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक संपन्नता आती है।
नाग पंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है।
नाग देवता के साथ-साथ शिव जी का भी आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नाग पंचमी के दिन चंदन की लकड़ी के बने 7 मौली शिव मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से शिव की कृपा प्राप्त होती है।
नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा किसी विप्र को या किसी मंदिर में दान करना बेहद शुभ माना जाता है।ऐसा करने से जीवन में कई लाभ की प्राप्ति होती है।
अगर इस दिन किसी व्यक्ति को नागों के दर्शन होते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। नाग पंचमी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और सांप के काटने का डर भी दूर होता है।
नाग पंचमी के दिन करें ये उपाय। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM