श्री कृष्ण जी की छठी कब है?


By Ayushi Singh29, Aug 2024 11:24 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में रौनक बनी रहती है। आइए जानते हैं कि श्री कृष्ण जी की छठी कब है-

कब है श्री कृष्ण छठी

जन्माष्टमी के छठे दिन छठी मनाया जाता है। इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण छठी 1 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

कृष्ण छठी का महत्व

हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के छठे दिन छठी मनाते हैं। इसलिए जन्माष्टमी के छठे दिन श्री कृष्ण जी छठी मनाते हैं। इस दिन लोग बड़े धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।

करते हैं भजन

इस दिन सारे मंदिरों में लोग भजन-कीर्तन करते हैं और बड़ी ही उत्साह से श्री कृष्ण जी की छठी को मनाते हैं।

बनाते हैं कढ़ी चावल

इस दिन लोग अपने घर और मंदिरों में कढ़ी चावल बनाकर श्री कृष्ण जी को भोग लगाते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस रंग का वस्त्र धारण करें

इस दिन सभी लोग पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं और श्री कृष्ण को पीले रंग बेहद प्रिय है। इससे सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

पूर्ण होती है मनोकामना

इस दिन पूरे विधि-विधान के पूजा करने पर भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और श्री कृष्ण भी प्रसन्न होते हैं।

इस दिन श्री कृष्ण जी की छठी है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM  

मां लक्ष्‍मी की कृपा से पैसों में खेलती हैं इन मूलांक की लड़कियां