स्वप्न शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को आने वाले सपने का कुछ न कुछ संकेत जरूर होता है जो भविष्य से संबंधित हो सकते हैं। जानिए इन सपनों के बारे में -
सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन का अर्थ है धन के आगमन का सूचक है। ये सपना किस्मत खोलने वाला माना जाता है।
सपने में मां लक्ष्मी के साथ उल्लू देखना का भी शुभ होता है। जल्द ही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। किए गए काम में लाभ होगा।
सपने में यदि मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी भी दिखे तो यह सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।
सपने में लक्ष्मी नारायण की तस्वीर या मूर्ति दिखना काफी सुखद सपना माना जाता है। सफलता का सूचक माना जाता है।
अगर आप सपने में लक्ष्मी पूजन करते हुए देखते हैं तो नौकरी में बिजनेस और बिजनेस में मुनाफा मिलेगा।