महादेव ने क्रोध में आकर तीसरी आंख कितनी बार खोली थी?


By Sahil31, Jul 2024 08:00 AMnaidunia.com

महादेव की तीसरी आंख

पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगवान शिव क्रोध में आकर अपनी तीसरी आंख खोलते हैं। आज बात कर रहे हैं कि महादेव गुस्से में आकर कितनी बार तीसरी आंख खोल चुके हैं।

क्रोध का है प्रतीक

शास्त्रों की मानें तो शिवजी अपनी तीसरी आंख क्रोध में आकर खोलते हैं। कहा जाता है कि उनकी तीसरी आंख क्रोध का प्रतीक है।

इंद्रदेव की ली थी परीक्षा

पौराणिक कथा के अनुसार, इंद्रदेव और देवगुरु बृहस्पति कैलाश पर्वत पर आए थे। उस दौरान भोलेनाथ ने ऋषि का रूप धारण करके उनकी परीक्षा ली थी।

इंद्र देव की वजह से खोली तीसरी आंख

ऋषि का रूप धारण करके भगवान शिव ने इंद्र का रास्ता रोका। इसके बाद इंद्र ने शिवजी पर व्रज चला दिया। फिर शिवजी का गुस्सा आया और उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल दी थी।

कामदेव ने तीर मारकर भंग की साधन

शिवजी अपनी पत्नी देवी सती के प्राण जाने के बाद साधना में लीन हो गए थे। उस समय कामदेव ने तीर मारक शिवजी की साधना भंग कर दी।

भगवान शिव को आया क्रोध

साधना भंग होने के बाद भगवान शिव को कामदेव पर भयंकर क्रोध आया। गुस्सा ज्यादा होने की वजह से उनकी तीसरी आंख खुल गई।

संसार को बचाने के लिए खोली आंख

शास्त्रों में बताया गया है कि माता पार्वती ने अपनी आंखें बंद कर दी थी। उस समय पूरे संसार का अंधकार से बचाने के लिए भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली थी।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई ज्यादातर सूचना सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त जानकारी की पुष्टि नहीं की जा रही है।

आज हमने जाना कि भगवान शिव ने किस वजह से क्रोध में आकर तीसरी आंख खोली थी। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिव जी को क्यों कहा जाता है देवों के देव महादेव?