शिव जी को क्यों कहा जाता है देवों के देव महादेव?


By Ayushi Singh31, Jul 2024 07:00 AMnaidunia.com

सारे संसार में शिव के भक्त उन्हें महादेव पुकारते हैं। इसके अलावा कुछ लोग उन्हें भगवान शिव, भोलेनाथ, औघड़दानी आदि नामों से भी पुकारते हैं। ऐसे में सभी लोगों पर  शिव जी की कृपा रहती है। आइए जानते हैं कि शिव जी को क्यों कहा जाता है देवों के देव महादेव-

कहा जाता है महादेव

शिव का अर्थ कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिए उन्हें महादेव कहा जाता है।

शिव है देवों के देव महादेव

ऐसे में जब भी देवताओं पर घोर संकट आता था तो वे सभी देवाधिदेव महादेव के पास जाते थे। दैत्यों, राक्षसों सहित देवताओं ने भी शिव को कई बार चुनौती दी, लेकिन वे सभी परास्त होकर शिव के समक्ष झुक गए इसलिए शिव हैं देवों के देव महादेव।

देवों के देव का अर्थ

देवों के देव का अर्थ है वह जो सर्वोच्च, सबसे ऊंचा, सबसे पवित्र और सबसे शक्तिशाली है, सर्वोच्च आत्मा या हम उसे 'शिव' कहते हैं। वह दुनिया की सभी आत्माओं और सभी देवताओं का पिता है।

पुराण के अनुसार

विष्णु पुराण के अनुसार, जहां भगवान विष्णु ब्रह्मा जी की नाभि से उत्पन्न हुए थे। वहीं, भगवान शिव विष्णु जी के माथे के तेज से उत्पन्न हुए।

शिव जी सृष्टि के चलन

शिव की कृपा के न तो यह संसार चल रहा है और न ही कोई व्यक्ति कुछ करने में समर्थ है। परमात्मा शिव की शक्ति ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को कुछ करने का सामर्थ्य प्रदान करती है।

सब करते हैं शिव की पूजा

देवता से लेकर असुर तक सभी उनकी पूजा करते हैं। इंद्र और कुबेर जैसे महान देवताओं के साथ-साथ हिरण्यकश्यप और रावण जैसे महान राक्षसों ने भी उनकी पूजा की।

इसलिए शिव जी को देवों के देव महादेव कहा जाता है । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

9 अगस्त को करें राहु केतु उपाय, जीवन-भर रहेंगे सुखी