Parineeti Chopra: पहली बार दिल टूटने पर ऐसा हुआ था 'परी' का हाल


By Sahil22, Sep 2023 02:57 PMnaidunia.com

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। परिणीति की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

प्यार में टूटा था परी का दिल

राघव चड्ढा ने ढेर सारी खुशियों के साथ परिणीति की जिंदगी में एंट्री की है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब प्यार में धोखा खाकर परी का बुरा हाल हो गया था।

जिंदगी का था सबसे खराब पल

परिणीति चोपड़ा ने अपने पहले ब्रेकअप पर बात करते हुए पिंकविला को बताया था कि वो उनकी लाइफ का सबसे खराब पल था।

बुरी तरह टूटा था दिल

परिणीति ने कहा था कि ‘किसी ने बुरी तरह मेरा दिल तोड़ दिया है। शायद ऐसा पहली और आखिरी बार मेरे साथ होगा।'

रिजेक्शन का दर्द

परी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि ब्रेकअप उनके जीवन के सबसे खराब अनुभव है। इससे पहले उन्होंने कभी भी रिजेक्शन का दर्द नहीं झेला था।

परिणीति ने ब्रेकअप से क्या सीखा?

इंटरव्यू में अपनी बात पूरी करते हुए परिणीति ने कहा कि ‘इसके बाद मेरे अंदर सबसे बड़ा बदलाव समझदारी का आया है। फिलहाल मैं पहले से ज्यादा समझदार हो गई हूं।’

डेटिंग की अफवाह

एक समय ऐसा था, जब परिणीति चोपड़ा का नाम अर्जुन कपूर, उदय चोपड़ा और आदित्य कपूर जैसे स्टार्स के साथ जुड़ा था।

सपनों का राजकुमार

परिणीति को प्यार में धोखा जरूर मिला, लेकिन एक्ट्रेस ने प्रेम को लेकर उम्मीदें नहीं छोड़ी। आखिरकार अब परिणीति को उनके सपनों का राजकुमार भी मिल गया है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एनिमल के ‘फादर’ और ‘डैडी’ के लुक्स सोशल मीडिया पर काट रहे बवाल