बादाम कब नहीं खाने चाहिए?


By Arbaaj04, Nov 2024 12:17 PMnaidunia.com

बादाम पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसलिए इसको एक गुणकारी ड्राई फ्रूट माना जाता है। लेकिन कई समस्याओं में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि बादाम कब नहीं खाने चाहिए?

हाई ब्लड प्रेशर में न खाएं

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के रोगी है, तो बादाम खाने से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि बादाम का सेवन ब्लड प्रेशर हाई करता है।

विटामिन ई सप्लीमेंट वाले न खाएं

यदि आप विटामिन ई सप्लीमेंट ले रहे है, तो भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, बादाम में भी भरपूर विटामिन ई पाया जाता है। दोनों एक साथ लेंगे, तो समस्या बन सकती है।

आंत की समस्या में न खाएं

यदि किसी को आंत से जुड़ी कोई समस्या हो, तो उसे भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम खाने से समस्या और बढ़ सकती है।

पाचन की समस्या वाले न खाएं

बादाम का अधिक सेवन पाचन खराब होने पर भी नहीं करना चाहिए। सीमित मात्रा में बादाम का सेवन किया जा सकता है।

किडनी के मरीज न खाएं

यदि आप किडनी के मरीज है, तो बादाम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। किडनी की समस्या में अधिक बादाम खाना नुकसानदायक होता है।

इन समस्याओं में बादाम नहीं खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बिना दवा के पेट दर्द को ठीक करने के घरेलू उपाय