घर में झाड़ू-पोछा कब नहीं लगाना चाहिए?


By Arbaaj16, Jan 2024 01:09 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। अगर घर में वास्तु के नियमों का पालन न करें, तो परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है।

घर में झाड़ू-पोछा

घर में झाड़ू-पोछा लगाना शुभ माना जाता है। झाड़ू-पोछा लगाने से घर साफ रहता है और देवी-देवताओं का भी वास होता है।

मां लक्ष्मी प्रसन्न

घर में नियमित रूप से पोछा लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में उनका वास होता है जिसके वजह से धन-दौलत में बढ़ोतरी भी होती है।

कब न लगाएं झाड़ू-पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के समय भूलकर भी घर में झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

सूर्यास्त के बाद

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद भी घर में झाड़ू-पोछा लगाने से परहेज करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से मना किया गया है।

गुरुवार के दिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन भी घर में झाड़ू-पोछा लगाने से परहेज करना चाहिए। घर में गुरुवार को पोछा लगाने से जीवन में परेशानियां आ सकती है।

कब लगाएं झाड़ू-पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पोछा-झाड़ू लगाने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। घर में नियमित रूप से झाड़ू-पोछा लगाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महाभारत में अर्जुन को किसने दी थी युद्ध में कड़ी टक्कर?