नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चरसाइज करने में मदद करता है, लेकिन हर किसी को नारियल तेल लगाना सही परिणाम नहीं देता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
अगर आपकी त्वचा पहले से ऑयली है, तो ऐसे में नारियल तेल को लगाने से नुकसान हो सकता है। इसलिए, इसे इस्तेमाल करने से बचें।
नारियल तेल में कॉमेडोजेनिक की मात्रा मौजूद होती है, जो मुहांसे और ब्लैकहेड्स के छिद्र को बंद कर सकती है।
अगर आपको नारियल तेल लगाने से त्वचा पर लाल धब्बे होते हैं, तो ऐसे में नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए।
नारियल तेल को कभी भी उमस और चिपचिपाहट होने पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा संबंधी बीमीरियां बढ़ सकती हैं।
अगर आपको सनबर्न की समस्या है, तो ऐसे में कभी भी नारियल तेल को त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
अगर आपको नारियल तेल से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इसे त्वचा पर लगाने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com