मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कपूर कैसे जलाएं?


By Sahil26, Apr 2024 08:00 AMnaidunia.com

कपूर जलाने के फायदे

घर में सुबह-शाम कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। सवाल खड़ा होता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कपूर कब जलाना चाहिए।

शुक्रवार को जलाएं कपूर

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी के सामने कपूर जलाने का भी खास महत्व माना जाता है।

मां लक्ष्मी की करें पूजा

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान कपूर भी आप जला सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

कपूर जलाकर करें आरती

मां लक्ष्मी की आरती करने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। थाली किसी बर्तन में रखकर कपूर जलाएं और मां लक्ष्मी की आरती उतारें।

इस मंत्र का करें जाप

धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः’ का जाप करें।

धन-धान्य की नहीं होगी कमी

यदि आप मां लक्ष्मी के सामने कपूर जलाते हैं तो धन-धान्य की कमी आपको नहीं होगी। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी।

घर में आएगी सुख-समृद्धि

कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। इसके लिए कपूर को हर शुक्रवार जलाना होगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कपूर जलाएं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

12 साल बाद नजदीक आया 2 ग्रह, इन राशियों को मिलेगा अपार धन