पुरुष हो या महिला बाल धोना सभी के लिए एक आम प्रक्रिया है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान बाल धोने को लेकर शास्त्रों में कुछ बातें बताई गई है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो पीरियड के दौरान और बाद में महिलाओं को बाल धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का उल्लंघन करना कई मायनों में नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आज के मॉर्डन युग की लड़कियों को यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन शास्त्रों में पीरियड्स के दौरान बाल न धोने की सलाह दी जाती है।
महिलाओं को पीरियड्स खत्म होने के बाद बाल जरूर धोने चाहिए। सभी के पीरियड चक्र की अवधि अलग-अलग होती है, लेकिन बाल पीरियड्स के अगले दिन ही धोने चाहिए।
शास्त्रों की मानें तो महिलाओं को पीरियड्स खत्म होने के पांचवे या आठवें दिन बाल जरूर धोने चाहिए। चाहे फिर उस दिन कोई भी दिन क्यों न पड़ रहा हो।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आपके पीरियड 2 से 3 दिन क्यों ही न चले, लेकिन आपको पीरियड्स खत्म होने के अगले दिन बाल जरूर साफ करने चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स खत्म होने के बाद बाल न धोने से शरीर शुद्ध नहीं होता है। इसका एक कारण यह भी है कि पीरियड्स के दौरान शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। वहीं, बाल धोने से तापमान कम होता है।
पीरियड्स के दौरान बाल न धोने का कोई भी वैज्ञानिक कारण नहीं है। साइंस में माना जाता है कि पीरियड के समय बाल धोने से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है।
पीरियड्स के दौरान बाल धोने से जुड़े नियमों को लेकर हमने बात की। ऐसी ही अन्य रोचक धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ