हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं किन चीजों में मां लक्ष्मी का वास होता हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता हैं। इनकी कृपा जिस किसी पर बरसती है उसे धन की कमी नहीं होती है।
हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है इसे घर के मंदिर में रखना भी शुभ होता है। शंख में माता लक्ष्मी का वास होता है।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल प्रिय है और इस पर उनका वास भी होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर आप इस फूल के पौधे को लगा सकते है।
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई काफी पसंद है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू में भी धन की देवी का वास होता है।
तुलसी का धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही इस पौधे पर मां लक्ष्मी का भी वास होता है।