वास्तु शास्त्र में घर में चीजों को रखने के कई नियम बताए गए है और जिसका पालन करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि घर में कांच की चीजों को किस जगह पर रखना चाहिए-
वास्तु के अनुसार, घर में कांच की चीजों को पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए और इस दिशा को उत्तम माना जाता है।
वास्तु के अनुसार इस दिशा में कांच की चीजें रखने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।
इस दिशा में कांच की चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति का वास होता है।
घर में कांच की चीजों को रखने से शोभा बढ़ती है। साथ ही, इससे पारिवारिक रिश्तों में मधुरता भी बनी रहती है।
वहीं, कांच की चीजों को उत्तर दिशा में रखना भी अच्छा माना जाता है और इस दिशा में रखने से खुशियों का आगमन होता है।
कांच की चीजें कभी-भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सेहत पर असर पड़ता है।
घर में कांच की चीजों को पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM