घर में आटे का दीपक कहां रखना चाहिए?


By Ayushi Singh26, May 2025 01:06 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आइए जानते हैं कि घर में आटे का दीपक कहां रखना चाहिए-

मुख्य द्वार

घर में आटे का दीपक मुख्य द्वार पर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। ऐसा करने से सुख-शांति का वास होता है।

पूजा घर में जलाएं

पूजा के दौरान आटे का दीपक माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने जलाने से खुशियों का आगमन होता है और इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

छत पर जलाएं

हर शुक्रवार को शाम के समय में घर की छत पर आटे का दीपक जलाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती है और परेशानियों से राहत मिलती है।

तुलसी के पौधे के पास

तुलसी के पौधे के पास आटे का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में आटे का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

वातावरण होता है शुद्ध

माना जाता है कि घर में आटे का दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

घर में आटे का दीपक इन जगहों पर रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

वट सावित्री पर करें ये 3 उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि