घर में घोड़े की नाल कहां लगानी चाहिए?


By Arbaaj15, Nov 2024 12:30 PMnaidunia.com

घोड़े की नाल घर में लगाना बेहद ही फलदायी माना जाता है। दरअसल, इसको लेकर कई सारी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई है।

सही जगह लगाएं घोड़े की नाल

घर में घोड़े की नाल रखना तभी फायदेमंद होता है, जब उसे ठीक स्थान पर रखा जाए। आइए जानते हैं कि कहां रखने से चमत्कारी फायदे मिलते है।

मेन गेट पर लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल को घर के मेन गेट पर लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि काले घोड़े की नाल हो।

आर्थिक तंगी दूर

घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से आर्थिक तंगी जल्द ही दूर होने लगने लगती है और धन में बरकत बढ़ती है।

शनि के प्रकोप से निजात

अगर कोई शनि का प्रकोप झेल रहे है, तो घर के द्वार पर घोड़े की नाल को लटकाने से शनि के प्रकोप से निजात मिल सकती है।

व्यापार में उन्नति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर घोड़े की नाल लगाने से कारोबार पर भी अच्छा असर पड़ता है। घोड़े की नाल को लगाने से व्यापार में उन्नति मिलती है।

उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घोड़े की नाल घर के मुख्य द्वार पर उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ और फलदायी माना गया है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्या करें और क्या न करें?