वास्तु के अनुसार अगर घर में चीजें रखी जाएं तो आपकी बरकत पर कभी भी प्रभाव नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार आपको किस दिशा में सोना रखना चाहिए।
घर में सही दिशा में गहने को रखने से सुख- समृद्धि आती है और साथ ही वह महफूज भी रहते है। इसलिए घर में गहने रखने के लिए सेफ स्पेस का निर्माण कराते वक्त दिशा का ध्यान रखना जरूर रखें।
ऐसा माना जाता है कि घर में गलत दिशा में चीजें रखने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है। इसलिए घर में सोना रखते वक्त दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए।
घर की दक्षिण- पश्चिम दिशा में लॉकर या अलमारी रखना शुभ माना जाता हैं। यह दिशा स्थिर होती है इसलिए यहां पर सोने के गहने रखना शुभ माना जाता है।
भारी सामान रखने के लिए दक्षिण की दिशा शुभ मानी जाती है। माना जाता हैं कि गहनों में वजन होता है इसलिए इसे दक्षिण की दिशा में रखना चाहिए।
इस दिशा में सोना रखने से धन-दौलत में वृद्धि होती है। सोने को पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए।
घर की पश्चिम दिशा में धन, जेवर और आभूषण रखने से परिवार के मुखिया को परेशानियां आती है। इस दिशा में सोना और कीमती चीज रखने से घर का मुखिया बड़ी मुश्किल से धन कमा पाता है।
उत्तर दिशा में नकदी या रूपया रखना अच्छा माना जाता है। क्योंकि ये वजन में हल्का होता है। जिस कमरे में आप अपनी तिजोरी रखते हो उस कमरे का रंग ऑफ व्हाइट कलर का हो तो तेजी से धन में वृद्धि होती है।