दुल्हन अपने बैग में सबसे पहले स्वास्तिक क्यों बनाती है?


By Ayushi Singh20, Dec 2024 07:00 AMnaidunia.com

सभी लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बहुत खास होता है और इसके लिए वह काफी तैयारी करती है। आइए जानते हैं कि दुल्हन अपने बैग में सबसे पहले स्वास्तिक क्यों बनाती है-

शुभता का प्रतीक

सनातन धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले स्वास्तिक बनाया जाता है।

माना जाता है शुभ

दुल्हन अपना शादी का सामान रखने से पहले स्वास्तिक बनाती है, जिसे शुभ माना जाता है और इसके बाद ही अपने सामान रखती है।

शुरुआत होती है अच्छी

ऐसा माना जाता है कि स्वास्तिक बनाने से नए जीवन की शुरुआत अच्छी होती है और इससे सुख-शांति का वास होता है।

किस से बनाएं स्वास्तिक?

शादी के लिए जो बैग तैयार किया जाता है,उसमें हल्दी और रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए। रोली सुहाग का रंग होता है और हल्दी से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

जीवन में बरकत

स्वास्तिक बनाने से जीवन में बरकत बनी रहती है और इससे नए जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कहां बनाएं स्वास्तिक?

बैग में स्वास्तिक का चिन्ह ऊपर की तरफ बनाना चाहिए। इसके साथ 11 या 21 रुपये जरूर रखना चाहिए। फिर सामान को अच्छे तरीके से रखना चाहिए।

इन कारणों से दुल्हन अपने बैग में सबसे पहले स्वास्तिक बनाती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सोमवती अमावस्या पर इन तेलों का जलाएं दीपक, चमक उठेगी किस्मत