मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
घर में रखा हुआ मोर पंख वास्तु दोषों को दूर करके जीवन में खुशहाली लाती है। इसे रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मोर पंख रुपए से जुड़े आर्थिक संकट को भी दूर करने का काम करता है। इसे घर में रखने पर धन का आगमन होने लगता है।
अगर आप भी घर में मोर पंख रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके कुछ नियम हैं जिसे जानना बेहद आवश्यक होता है।
पूजा करने वाले घर में गलती से भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में कंगाली आती है और दुख का आगमन होता है।
पूजा करने वाले घर में गलती से भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में कंगाली आती है और दुख का आगमन होता है।
मोर पंख को पूजा घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और पूरे घर के अंदर नकारात्मकता आने लगती है।
घर के उत्तर और पूर्व दिशा की ओर कभी भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।
मोर पंख को हमेशा दक्षिण- पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। साथ ही इसे घर में रखने से राहु की दशा से भी मुक्ति मिलती है।