भगवान राम की पूजा करने से सुख-शांति, समृद्धि और सफलता हासिल करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में पूजा के दौरान इन 2 चीजों को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।
घर में रोजाना भगवान राम की पूजा करने से जीवन में मानसिक शांति, अधूरी इच्छाओं और समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप भगवान राम की पूजा कर रहे हैं, तो ऐसे में तुलसी पत्ते अर्पित करना शुभ होता है। ध्यान रखें, तुलसी के पत्ते साफ और शुद्ध हो।
भगवान राम को तुलसी पत्ते चढ़ाने से पहले इसे गंगाजल से साफ करें और अर्पित करते समय श्रीराम जय राम जय जय राम मंत्र का जाप कर सकते हैं।
माना जाता है कि पूजा के दौरान भगवान राम को गुड़ का भोग लगाना शुभ होता है। इसे अर्पित करने से आपके जीवन में मिठास बढ़ सकती है।
श्रीराम को गुड़ सीधे अर्पित ना करें, इसे चना और रोटी का साथ चढ़ा सकते हैं। ध्यान रखें, भोग लगाते समय मन में भगवान राम के नाम का जाप करें।
अगर आप बताए गए विधि के अनुसार तुलसी पत्ते और गुड़ भगवान राम को अर्पित करते हैं, तो इससे आपको जीवन में चल रहे कष्टों का निवारण हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com