रात में कौन से 3 फल नहीं खाने चाहिए?


By Ram Janam Chauhan08, Apr 2025 04:28 PMnaidunia.com

फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन रात के समय कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

रात में फल खाने के नुकसान

अगर आप रात के समय फल खाते हैं, तो इससे पेट में गैस, अपच और मेटाबॉलिज्म कम होने की समस्या हो सकती है।

केला सेवन न करे

रात के समय भूलकर भी केले का सेवन नहीं करे, क्योंकि इसका सेवन करने से पेट में भारीपन होने की शिकायत हो सकती है।

आम का सेवन न करे

गर्मियों के मौसम में आम का सेवन सभी लोग करते हैं, लेकिन इसे रात के समय सेवन करने पर ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है।

अंगूर का सेवन न करे

अंगूर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए, रात के समय इसे ज्यादा सेवन करने पर पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

कब खाएं फल

अगर आपको रात में फल खाने का मन कर रहा है, तो ऐसे में सोने से 1-2 घंटे पहले सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको किसी भी फल के सेवन से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सुबह बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए?