नीम की पत्तियों को आयुर्वेद में कई समस्याओं के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह पत्ती इन 5 लोगों के लिए नुकासनदेह हो सकती है।
जो लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें नीम की पत्तियों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है।
अगर कोई महिला गर्भवती है, तो उसे नीम के पत्तियों का सेवन करना भारी पड़ सकता है। इसमें मौजूद गुण बच्चे पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की परेशानी है, उन्हें नीम की पत्तियों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
अगर कोई पुरूष इनफर्टिलिटी की समस्या से परेशान है, तो ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन करने पर स्पर्म काउंट हो सकता है।
कई लोगों को नीम की पत्तियों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में त्वचा पर लाल निशान या चक्कते होने पर इसे सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको नीम की पत्तियों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com