किन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए पिस्ता?


By Shivansh Shekhar29, Mar 2024 01:30 PMnaidunia.com

पिस्ता के फायदे

पिस्ता शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

करना चाहिए परहेज

पिस्ता सेहत के लिए अच्छा तो है लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ स्थिति में इसे खाने पर तबीयत बिगड़ सकती है।

पाचन संबंधी समस्या

जिन लोगों को पाचन शक्ति ठीक नहीं है उसे गलती से भी पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें फाइबर अधिक होता है जो कब्ज की समस्या उत्पन्न करती है।

भूनकर न खाएं

ज्यादातर लोग पिस्ता को भूनकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इसका सोडियम लेवल बढ़ जाता है। हाई सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है।

किडनी के मरीज

पिस्ता में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो किडनी से परेशान लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

एलर्जिक रिएक्शन

पिस्ता का इस स्थिति में सेवन करने से एलर्जिक रिएक्शन बढ़ सकता है। जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है या फिर नट्स से एलर्जी की दिक्कत है उन्हें बचकर रहना चाहिए।

अस्थमा के मरीज

यदि आप अस्थमा के मरीज हैं तो पिस्ता का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। इन लोगों को पिस्ता खाने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Jaya Kishori: सच्चे प्यार के क्या होते हैं मायने?