होलाष्टक में कौन से कार्य वर्जित हैं?


By Ram Janam Chauhan22, Feb 2025 12:00 PMnaidunia.com

हिन्दू धर्म की मान्यातओं के अनुसार, होलाष्टक को अशुभ माना जाता है। इस दिन आपको भूलकर भी इन 5 कामों को नहीं करना चाहिए।

होलाष्टक में विवाह ना करें

अगर आप होलाष्टक में शादी-विवाह करने की सोच रहें है, तो इसे बिल्कुल ना करें। ऐसा करना आपको अशुभ फल दे सकता है।

नया व्यापार शुरू ना करें

होलाष्टक के दौरान भूलकर भी नए व्यापार या प्रॉपर्टी खरीदने जैसे कार्य नहीं करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मांगलिक कार्य ना करें

इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य जैसे कि नामकरण, मुंडन और गृह प्रेवश भूलकर नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

नया काम शुरू ना करें

अगर आप कोई बड़ा काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में होलाष्टक के दौरान बिल्कुल ना करें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

घर में लड़ाई करने से बचें

होलाष्टक के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में घर में किसी भी सदस्य के साथ लड़ाई-झगड़ा या अपमान करने से बचना चाहिए।

मूर्ति की स्थापना ना करें

अगर आप घर में भगवान की नई मूर्ति लाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में होलाष्टक के समय मूर्ति की स्थापना करना अशुभ हो सकता है। इसलिए, होलाष्टक के बाद स्थापित करें।

बुरी शक्तियों से बचें

माना जाता है कि होलाष्टक के समय बुरी शक्तियां बढ़ जाती है। इसलिए, इन शक्तियों से बचने के लिए ईश्वर की पूजा और ध्यान करें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

दिन में झाड़ू लगाने से क्या होता है?