नीम की पत्ती इन 5 महिलाओं के लिए है श्राप जैसी


By Ram Janam Chauhan13, Apr 2025 12:57 PMnaidunia.com

नीम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन नीम की पत्तियों का सेवन इन 5 महिलाओं के लिए करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं

जो महिलाएं अपने शिशु को स्तनपान कराती हैं, उन्हें नीम की पत्तियों का सेवन करने से बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ना खाएं

जो महिला गर्भवती है, उसे नीम की पत्तियों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना गर्भाशय को नुकसान पहुंचा सकता है।

पीरियड्स में ना करे सेवन

नीम खून को पतला बनाने में सहायता करता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

लो ब्लड प्रेशर वाली महिलाएं

जो महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें नीम की पत्तियों का सेवन करने पर चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

एलर्जी होने पर ना खाएं

अगर नीम की पत्तियों का सेवन करने पर त्वचा पर लाल निशान या खुजली होने की समस्या होती है, तो इसे खाने से बचना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको नीम की पत्तियों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

क्या डायबिटीज में डार्क चॉकलेट खा सकते हैं?