हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जीवों को रखना काफी शुभ माना जाता हैं। आइए जानते हैं किन जीवों को रखने से लाभ मिलता हैं।
घर में अगर आप इन 5 जीवों को रखते हैं, तो वास्तु के मुताबिक घर की तिजोरी सदैव पैसों से भरी रह सकती हैं। ये जीव घरों में धन से साथ ही सुख-शांति भी लाते हैं।
हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता हैं। घर में गाय को रखने से देवी-देवताओं की कृपा और धन में बरकत होती है।
वास्तु के अनुसार घर में मछली को रखना शुभ माना जाता है। मछली रखने से घर में खूबसूरती और सुख-शांति दोनों आती है।
खरगोश दिखने में जितना खूबसूरत होता है उतना ही घर के लिए अच्छा भी माना जाता है। घर में खरगोश रखने से धन प्राप्ति का योग बनता है।
घोड़ा पालन थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ माना जाता है। ऐसे में आप घोड़े की तस्वीर को घर में लगा सकते है।
कुत्ता भैरव जी का सेवक माना जाता है। ऐसे में कुत्ते को रोजाना रोटी खिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता हैं।